Blogकवर्धाखेलसमाचार

12वीं बोर्ड परीक्षा प्रारंभ, NSUI ने विद्यार्थियों को पेन वितरण कर दी शुभकामनाएँ।

12वीं बोर्ड परीक्षा प्रारंभ, NSUI ने विद्यार्थियों को पेन वितरण कर दी शुभकामनाएँ।

कबीरधाम। 12वीं बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने के अवसर पर NSUI जिला कबीरधाम द्वारा कवर्धा के बस स्टैंड स्थित कन्याशाला एवं शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सारंगपुर में पेन वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने का संदेश दिया गया।

 

*यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा के अध्यक्ष नवीन जायसवाल जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।*

 

NSUI जिला महासचिव अमन वर्मा ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और लोकतांत्रिक सशक्तिकरण का आधार है। यदि शिक्षा व्यवस्था कमजोर होगी और छात्रों की समस्याओं की अनदेखी होगी, तो इसका प्रभाव देश के भविष्य पर पड़ेगा।

 

पूर्व NSUI अध्यक्ष कवर्धा मेहुल सत्यवंशी ने कहा कि छात्रवृत्ति, बेहतर शैक्षणिक सुविधाएँ, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था तथा रोजगार के अवसर सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। NSUI हमेशा छात्रों की आवाज़ बनकर उनके हक और अधिकार के लिए संघर्ष करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।

 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि वे उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ-साथ जागरूक नागरिक बनें और शिक्षा व रोजगार से जुड़े मुद्दों पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नारद चंद्रवंशी (पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी), विकास चंद्रवंशी (जिला महासचिव NSUI), अमन बर्वे (विधानसभा उपाध्यक्ष, कवर्धा), नरेंद्र वर्मा (जिला महासचिव), तुषार वर्मा (विधानसभा सचिव), कनक कौशिक, शिवा चंद्रवंशी, अरविंद चंद्रवंशी, रोहित, मुकेश, दीपक, मनीषा, भवानी, याससु, महिमा एवं अलिंका सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page