कबीर टेकरी हेतु उप मुख्यमंत्री ने 15 लाख के विकास कार्य हेतु किये अनुशंसा
सहसपुर लोहारा।विकास खण्ड सहसपुर लोहारा के सीमा वर्ती घने जंगल एवं मैकाल पर्वत श्रेणी से लगे हुवे सहसपुर बांध के पहाड़ों में द्वापर युग से स्तिथ कबीर पंथियों के आस्था और विश्वास का प्रतीक करुणामय नाम साहेब के चरण पादुका स्थल जिसे हम कबीर पंथी व क्षेत्र वाशी कबीर टेकरी के नाम से जानते है के विभिन्न विकास कार्यो का रूपरेखा सामाजिक जन द्वारा 5 अप्रैल के मासिक बैठक में बनाया गया। जिसमे कबीर टेकरी के स्थल चौड़ीकरण , सीढ़ी रिपेयरिंग व रेलिंग निर्माण, मुख्य प्रवेश द्वार निर्माण हेतु प्रस्ताव रखा गया। जिसके लिए समाजिक जन सभी मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा चंदा बरार करने पर चर्चा कर रहे थे , ऐसे में क्षेत्र के भाजपा युवा नेता व मानिकपुरी पनिका समाज के पदाधिकारी श्री देवदास मानिकपुरी ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आगमन कवर्धा में होने की सूचना बताई गई । देवदास मानिकपुरी द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि क्यो न विजय शर्मा भैया से उक्त कार्य का स्वीकृति कराई जाए, सभी उपस्तिथ जनों द्वारा रक स्वर में देवदास की बात को स्वीकार कर 6 अप्रैल को आदरणीय उप मुख्यमंत्री द्वारा नक्सलवाद खात्मा हेतु आभार व स्वागत हेतु उनके निज निवास कवर्धा 50 की संख्या में पहुचकर आदरणीय डिप्टी सीएम का भव्य स्वागत एवं नक्सलवाद खात्मा हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
सामाजिक जन द्वारा प्रस्ताविक कबीर टेकरी हेतु कार्यो का आवेदन उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया जिसे आदरणीय विजय भैया जी द्वारा सहजता व सरलता के साथ स्वीकार करते हुवे तीन कार्य के लिए 15 लाख रुपये की अनुशंसा किया गया। इस अनुसंसा से समाज के लोगो मे भारी खुसी की लहर दिख रही है वही इस पुनीत कार्य हेतु मानिकपुरी पनिका समाज के सामाजिक जनों द्वारा आदरणीय उप मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किये है।
इस पुनीत कार्य हेतु श्री देवदास मानिकपुरी, भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यकर्ता , कुलेश्वर दास मानिकपुरी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी के अगुवाई में सम्पन्न हुवा।





