सहसपुर लोहारा में सेन समाज की बैठक, जयंती कार्यक्रम को लेकर बनी व्यापक योजना।
सहसपुर लोहारा | सर्व सेन नाई समाज, ब्लॉक सहसपुर लोहारा की एक महत्वपूर्ण बैठक वार्ड क्रमांक 11, बाजार चौक में दोपहर 2:00 बजे आयोजित की गई। बैठक में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती हर्षोल्लास एवं भव्य रूप से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष डाकेश्वर श्रीवास ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 669वीं जयंती 14 अप्रैल, मंगलवार, वैशाख कृष्ण द्वादशी को मनाई जाएगी। उनका जन्म विक्रम संवत 1357, वैशाख कृष्ण द्वादशी को हुआ था।
जयंती समारोह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे—
14 अप्रैल (मंगलवार) को सुबह 9:00 बजे पूजा-अर्चना कर जयंती को त्यौहार के रूप में मनाया जाएगा।
16 अप्रैल (गुरुवार) को समस्त सेलून प्रतिष्ठान, दुकानों एवं अन्य कार्यों को बंद रखकर सुबह 11:00 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाज के सभी वर्ग—बड़े, बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे शामिल होंगे।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
जिला अध्यक्ष मनहरण श्रीवास, ब्लॉक अध्यक्ष डाकेश्वर श्रीवास, संरक्षक रामजी श्रीवास, खिलावन श्रीवास, कुरहा ब्लॉक सेलून संघ अध्यक्ष गणेश श्रीवास, संयोजक रामावतार श्रीवास, नगर सेलून संघ अध्यक्ष मनोज श्रीवास, मीडिया प्रभारी मेघराज श्रीवास, महामंत्री रामकुमार श्रीवास, संयोजक रामावतार सेन, सेक्टर अध्यक्ष संतोष सेन, राजू श्रीवास, कामता श्रीवास, दुलारी श्रीवास, किशुन श्रीवास, सेक्टर प्रभारी दुर्गेश श्रीवास, घनश्याम श्रीवास, विनायक श्रीवास, रोशन सेन, अनिल सेन, प्रेम श्रीवास, चंद्ररेश श्रीवास, उमेश श्रीवास सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।





