BREKING NEWSChhattisgarhकबीर प्रकट उत्सवकबीरधामकवर्धाक्राइमखास ख़बरबड़ी खबरलोहाराहत्या

Breaking news: कुएँ में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका से क्षेत्र में सनसनी

कुएँ में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका से क्षेत्र में सनसनी

सहसपुर लोहारा,कबीरधाम। कबीरधाम जिले के थाना सहसपुर लोहारा अंतर्गत चौकी रणवीर क्षेत्र के सीमावर्ती ग्राम पैलपार में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के एक कुएँ में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना सामने आई। यह गांव थाना खम्हरिया–नगर सीमा से सटा हुआ बताया जा रहा है, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

ग्रामीणों ने जब कुएँ में शव को तैरते हुए देखा, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सहसपुर लोहारा थाना पुलिस एवं चौकी रणवीरपुर की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को शव बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत के बाद शव को कुएँ से बाहर निकाला गया।

शव की स्थिति को देखकर प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव पर मिले निशान और उसकी हालत को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस मामले में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूर्ण की और आगे की जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी एकत्र कर रही है, ताकि शव की शिनाख्त की जा सके। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि मृतक किस क्षेत्र का रहने वाला है और उसकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाकों में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों में तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page