Blogकवर्धासमाचारसहसपुर लोहारा

डीईओ एफ.आर. वर्मा ने किया पीएम श्री प्राथमिक शाला खोलवा का औचक निरीक्षण

डीईओ एफ.आर. वर्मा ने किया पीएम श्री प्राथमिक शाला खोलवा का औचक निरीक्षण

कबीरधाम (लोहारा)। जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम श्री एफ.आर. वर्मा द्वारा पीएम श्री प्राथमिक शाला खोलवा, विकासखंड लोहारा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पदस्थ सभी शिक्षक एवं प्रधान पाठक उपस्थित रहे। पहले से विद्यालय निरीक्षण कर रहे विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री के.एल. साहू ने डीईओ का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

डीईओ श्री वर्मा ने NEP–2020 के तहत संचालित पीएम श्री योजना की 21 बिंदुओं वाली कार्ययोजनाओं का क्रमवार अवलोकन किया तथा संबंधित शिक्षकों से विस्तृत चर्चा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निम्न प्रमुख बिंदुओं की समीक्षा की—

ग्रीन स्कूल पहल

इन्नोवेशन काउंसिल

मिशन लाइफ पर्यावरण क्लब

जादुई पिटारा

चाइल्ड ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर

मध्यान्ह भोजन (MDM) व्यवस्था

किचन गार्डन

बैगलेस डे गतिविधि

स्वच्छ पेयजल, बालक–बालिका शौचालय एवं हैंडवॉश सुविधा

डीईओ ने सभी कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से सीधे प्रश्न पूछकर उनके शैक्षिक स्तर का भी मूल्यांकन किया। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन, पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों तथा नवाचारों की सराहना करते हुए उन्होंने कुछ कमियों को शीघ्र सुधार कर विद्यालय को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर डीईओ कार्यालय से एमआईएस प्रभारी श्री एस.के. यदु, श्री दिनेश साहू, श्री अश्वनी सोनी, प्रधान पाठक श्री मनोज कुमार साहू, श्री खूरसिंग नेताम, संकुल प्राचार्य श्री चंद्रपाल सिंह साहू, शिक्षकगण श्री बीरसिंह नेताम, श्री अनिल कुमार धुर्वे, श्री शिराज खान, श्री प्रहलाद पटेल, एसएमसी अध्यक्ष श्री रूमलाल साहू, श्री रामलोचन धुर्वे एवं संकुल समन्वयक श्री एस.एल. मार्कण्डेय उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page