कवर्धा: ‘क्रांतिकारी युवा संगठन’ के निर्वाचन संपन्न, भाई रामलाल पटेल निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष”
कवर्धा। जिला मुख्यालय स्थित पटेल भवन, समनापुर में पटेल समाज के ‘क्रांतिकारी युवा संगठन’ के पुनर्गठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ।
वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में हुआ चयन
युवाओं को संगठित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के दिग्गज नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिनमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
श्री परदेशी पटेल (संस्थापक, युवा संगठन)
श्री शंकर पटेल (जिला अध्यक्ष, पटेल समाज)
श्री संतोष पटेल (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष)
श्री विजय पटेल (नगर पंचायत अध्यक्ष)
श्री रघुवंश पाटिल (कानूनी सलाहकार)
श्री महेश पटेल (जिला सचिव)
श्री अशोक पटेल (नगर पंचायत उपाध्यक्ष)
श्री शिवचरण पटेल (नगर पंचायत उपाध्यक्ष)
श्री भगवान सिंह पटेल
नई कार्यकारिणी का विवरण:
बैठक में विचार-विमर्श के पश्चात भाई रामलाल पटेल को संगठन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही अन्य पदों पर निम्नलिखित नामों का निर्वाचन हुआ:
सचिव: संजय पटेल
उपाध्यक्ष: तुलेश्वर पटेल, बैसाखू पटेल, सुरेश पटेल, रेशम पटेल
कोषाध्यक्ष: गोविंद पटेल
संरक्षक: भुनेश्वर पटेल, अश्वनी पटेल, कमल पटेल, मोती राम पटेल
मीडिया प्रभारी: रामदास पटेल, युवराज पटेल
प्रवक्ता: सुरेश पटेल, केवल पटेल
सलाहकार: नेमीचंद पटेल
जल्द होगा भव्य शपथ ग्रहण
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष और पदाधिकारियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष श्री शंकर पटेल और संस्थापक श्री परदेशी पटेल ने बताया कि नवनिर्वाचित टीम के लिए जल्द ही एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तिथि घोषित की जाएगी। समाज के वरिष्ठों ने विश्वास जताया कि यह युवा टीम सामाजिक एकता और प्रगति के लिए मिल कर समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र हो या व्यापार के क्षेत्र में हो इस कार्यक्रम मे युवाओं ने सैंकडों कि संख्या में पहुंचे हुए थे





