कवर्धाखास ख़बरमनोरंजनसमाचार

फायर न्यूज़ की रिपोर्टर अंजलि चंद्रवंशी अब छत्तीसगढ़ी सिनेमा में भी दिखाएंगी दम

फायर न्यूज़ की रिपोर्टर अंजलि चंद्रवंशी अब छत्तीसगढ़ी सिनेमा में भी दिखाएंगी दम

कवर्धा के लिए गौरव, कल रिलीज हो रही है फिल्म “मंगलसूत्र”

कवर्धा जिले के लिए यह गर्व का क्षण है कि The Fire News की मेहनती और चर्चित रिपोर्टर अंजलि चंद्रवंशी अब छत्तीसगढ़ी सिनेमा में भी अपनी अलग पहचान बनाने जा रही हैं। ज़मीनी पत्रकारिता के ज़रिये फायर न्यूज़ को एक मजबूत मुकाम दिलाने वाली अंजलि 6 फरवरी को रिलीज़ हो रही छत्तीसगढ़ी फिल्म “मंगलसूत्र” में एक खास किरदार में नजर आएंगी।

यह पहली बार है जब कवर्धा जिले की किसी महिला पत्रकार को छत्तीसगढ़ी फिल्म में अभिनय करते हुए देखा जाएगा। अंजलि चंद्रवंशी ने यह मुकाम पूरी तरह अपने दम पर हासिल किया है। पत्रकारिता के साथ-साथ अब सिनेमा के मंच से भी उन्होंने कवर्धा की शान को और ऊंचा किया है।

छत्तीसगढ़ी फिल्म “मंगलसूत्र” एक पारिवारिक फिल्म है, जो 6 फरवरी से छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख सिनेमा घरों में प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म के निर्माता गणेश गुप्ता, निर्देशक नितेश लहरी हैं, जबकि कहानी विकास चंद्रवंशी और आसकरन साहू ने लिखी है। फिल्म में प्रकाश अवस्थी, सान्या कंबोज, कबीर मानिकपुरी, मनीषा वर्मा सहित कई नामचीन कलाकार नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page