सामूहिक दुष्कर्मकवर्धाक्राइमखास ख़बरगैंग रेपबड़ी खबरसमाचारसहसपुर लोहारा

ग्राम पंचायत सिल्हटी दो पक्षों में जमकर मारपीट, महिला के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार करने की कोशिश का आरोप

ग्राम पंचायत सिल्हटी दो पक्षों में जमकर मारपीट, महिला के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार करने की कोशिश का आरोप

सहसपुर लोहारा,(कबीरधाम)। जिले के ग्राम पंचायत सिल्हटी में होली पर्व के बाद एक गंभीर विवाद सामने आया है। यहां दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, होली के बाद गांव में सामान्य माहौल था, तभी एक युवक द्वारा कथित रूप से एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। जब महिला के परिजनों ने इस बात का विरोध किया और आरोपी पक्ष से सवाल किया, तो विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान एक ही परिवार के चार लोगों को गंभीर चोटें आईं। घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ कबीरधाम पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात कर न्याय की मांग की है। पीड़ितों का आरोप है कि उनके साथ अन्याय हुआ है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page