महतारी अलंकरण सम्मानChhattisgarhकबीरधामकवर्धाकवर्धा पुलिसछत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायक भावना बोहरा

कबीरधाम की “आयरन लेडी” सुश्री रीना शर्मा महिला नगर सैनिक को मिला ‘महतारी अलंकरण सम्मान’ – नारी शक्ति का हुआ गौरवमयी सम्मान

कबीरधाम की “आयरन लेडी” सुश्री रीना शर्मा महिला नगर सैनिक को मिला ‘महतारी अलंकरण सम्मान’ – नारी शक्ति का हुआ गौरवमयी सम्मान

कवर्धा। नारी शक्ति के सम्मान और योगदान को पहचान देने के उद्देश्य से आयोजित सम्मान समारोह में एक बार फिर कबीरधाम की बेटी सुश्री रीना शर्मा ने जिले का नाम रौशन किया। आज “महतारी अलंकरण सम्मान” से नवाज़ा गया, जो कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक योगदान के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाली महिलाओं को दिया जाता है।

लगातार सम्मानित हो रही हैं रीना शर्मा

सुश्री रीना शर्मा इससे पहले भी अपने उत्कृष्ट कार्यों और सामाजिक सेवाओं के लिए 5 बार राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। वर्ष 2024 और 2025 के दौरान उन्हें कई बड़े मंचों पर सम्मानित किया गया है, जिनमें प्रमुख हैं:

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर उन्हें रायपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े के हाथों सम्मानित किया गया।

सी.आई.डी डी.आई.जी ऑफिसर मैडम द्वारा उन्हें वृंदावन हॉल, रायपुर में 2025 में विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

“द एक्सिलेंट 2024 – एक सम्मान उनका जो जीते हैं औरों के लिए” कार्यक्रम के अंतर्गत उन्हें रायपुर के होटल पोर्टिंको (सिंघानिया बिल्डकॉन) में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के करकमलों से सम्मानित किया गया।

समाज सेवा में समर्पित

सुश्री रीना शर्मा वर्तमान में जिला पुलिस कबीरधाम द्वारा संचालित निशुल्क स्वामी विवेकानंद एकेडमी में पिछले कई वर्षों से सेवाएं दे रही हैं। इस एकेडमी में वह बेरोजगार युवाओं और युवतियों को सैन्य सेवाओं में जाने के लिए प्रशिक्षित व प्रेरित करती हैं। उनके कार्यों से जिले के कई युवा आज देश सेवा में योगदान दे रहे हैं।

इसके अलावा वह पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान शिविरों, तथा सामाजिक सेवा के विविध क्षेत्रों में भी सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। अपनी नियमित ड्यूटी के अतिरिक्त वह समाजसेवा जैसे पवित्र कार्यों में भी हमेशा अग्रणी रही हैं। यही नहीं, जिले में उन्हें “आयरन लेडी” के नाम से भी जाना जाता है – यह नाम उनके साहस, प्रतिबद्धता और सामाजिक दायित्व के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक बन चुका है।

जिले का गौरव बनीं रीना शर्मा

रीना शर्मा की उपलब्धियां केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे कबीरधाम जिले की उपलब्धि हैं। उनका समर्पण, सेवा-भाव और नारी सशक्तिकरण की दिशा में किया गया कार्य न केवल प्रेरणास्रोत है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक आदर्श भी है।

“महतारी अलंकरण सम्मान” उनके सामाजिक योगदान, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयासों का सार्थक सम्मान है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page