गणतंत्र दिवस पर माँ एवं बेटे हुवे सम्मानित
ओड़िया खुर्द। गणतंत्र दिवस की 77 वी वर्षगांठ के पावन अवसर पर सहसपुर लोहारा अनुविभागीय अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण पश्चात सम्मान सभा का आयोजन किया गया ,जिसमे विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य करने वालो को सम्मान पत्र देकर उनके विशेष कार्य हेतु सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में सुदूर वनांचल ग्राम पिरचाटोला के प्रधान पाठक रमेश दास मानिकपुरी को SIR – 2026 में उत्कृष्ट मास्टर ट्रेनर विधान सभा – 71 पंडरिया के रूप में सम्मान पत्र प्रदाय किया गया है। विधान सभा 71 पंडरिया तहसील सहसपुर लोहारा अन्तर्गत 96 मतदान केंद्र आता है जिसमे 96 बीएलओ कार्यरत है समस्त बीएलओ को बेहद ही सरल व सुलझे ढंग से स्थानीय भासा का प्रायिग कर प्रशिक्षण दिया जाता है। हर कठिन व सरल कार्यो में सह्ययोग करते रहते है। सभी प्रकार के समस्या का जवाब एल फोन कॉल में दिया जाता है ।इस तरह श्री रमेश दास मानिकपुरी को दी गई दायित्वो का निर्वहन बखूबी निभाते हुवे आज गणतंत्र दिवस पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहसपुर लोहारा, तहसीलदार ,एवं नायब तहसीलदार सहसपुर लोहारा द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ग्राम के सभी लोग , ईस्ट मित्र एव विधान सभा 71 पंडरिया व 72 कवर्धा के समस्त बीएलओ अविहित अधिकारियों द्वारा मनिकपुरी को बधाई ज्ञापित किया गया।
इसी अवसर पर रमेश दास मानिकपुरी प्रधान पाठक व मास्टर ट्रेनर SIR – 2026 के माता श्रीमती मालती बाई मानिकपुरी जो कि पेशे से एक कृषक व ग्राम खड़ौदा की कोटवारिन है को उनके पदेन दायित्वो व सरकारी सूचना , योजनाओं को गाव के जन जन तक पहुचाने ,तहसील स्तर पर विभागीय बैठकों में शतप्रतिशत उपस्तिथी, थाना हाजिरी में शतप्रतिशत उपस्तिथति गाव के स्थानीय पटेल द्वारा दी गई आदेशो के तहत ग्राम में मुनादी करने जैसे स्थानीय कार्यो को सहृदय निभाने के के कारण गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर जिला कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा एव कबीरधाम जिला के प्रभारी मंत्री ,व छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग एवं श्रम मंत्री के रूप में कार्यरत एक भारतीय राजनीतिज्ञ और कोरबा के विधायक श्री लखन लाल देवांगन मंत्री द्वारा श्रीमती मालती बाई मानिकपुरी कोटवारीन ग्राम खड़ौदा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान केवल मालती बाई का नही बल्कि समूचे कोटवार लोगो का सम्मान है। इस प्रकार कोटवार का सम्मान पूरे कोटवार लोगो के साथ साथ ग्राम खड़ौदा वाशियो ग्राम ओड़िया के लोगो व क्षेत्र के आम जन के लिए खुसी की बात है । सभी लोगो ने कोटवार मालती बाई मानिकपुरी को बधाई दी है।
सबसे बड़ी बात यह है कि गणतंत्र दिवस 2026 की अवसर पर एक तरफ मा मालती बाई का सम्मान हुवा तो दूसरी ओर उनके बेटे श्री रमेश दास मानिकपुरी का सम्मान हुवा । इस बात पर आएस पास के लोगो द्वारा मां बेटे दोनों की प्रसंशा की जा रही है।
इस अवसर पर मानिकपुरी द्वारा बताया गया कि यह सम्मान समस्त तहसील स्तर के कर्मचारी के लिए प्रेरणा है । साथ यह केवल मेरा नही बल्कि सभी का सम्मान है ।




