समाचारकवर्धाखास ख़बरपंडरियाबोड़लामनोरंजनसहसपुर लोहारा

स.लोहारा ब्लॉक के बिरनपुर बावा चौरा में गौप्रतिष्ठा महायज्ञ एवं शिवपुराण कथा की तैयारी तेज, 7 अप्रैल से होगा शुरू, दण्डिस्वामी ज्योतिर्मयानन्द सरस्वती जी ने किया कथा स्थल का निरीक्षण…

स.लोहारा ब्लॉक के बिरनपुर बावा चौरा में गौप्रतिष्ठा महायज्ञ एवं शिवपुराण कथा की तैयारी तेज, 7 अप्रैल से होगा शुरू, दण्डिस्वामी ज्योतिर्मयानन्द सरस्वती जी ने किया कथा स्थल का निरीक्षण…

 

स.लोहारा। कबीरधाम जिला के सहसपुर लोहारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिरनपुर स्थित बावा चौरा में आगामी 7 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले गौप्रतिष्ठा महायज्ञ एवं शिवपुराण कथा के सफल आयोजन हेतु तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इसी क्रम में आज 18 फरवरी को दण्डिस्वामी ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानन्द सरस्वती महाराज (सलधा, बेमेतरा जिला) द्वारा कथा स्थल का निरीक्षण कर ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

 

निरीक्षण के दौरान दण्डिस्वामी जी महाराज ने कथा स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आयोजन की रूपरेखा तैयार करने, कथा पंडाल की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के बैठने की सुविधा, स्वच्छता, जल व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र के धार्मिक एवं आध्यात्मिक उत्थान का महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं की सहभागिता आवश्यक है।

IMG 20260218 WA0038

बैठक के दौरान कथा के विभिन्न कार्यक्रमों, धार्मिक अनुष्ठानों, गौप्रतिष्ठा महायज्ञ, भंडारा एवं अन्य आयोजनों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। दण्डिस्वामी जी ने सभी ग्रामवासियों से सहयोग एवं समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर बिरनपुर सरपंच सुगंध उइके, परेटन वर्मा, गंगादास मानिकपुरी, सुनील दत्त दुबे, नंदकुमार जायसवाल, सुजीत पाण्डेय, मिलाप यादव, गणेश वर्मा, उत्तम, राजकुमार वर्मा, नीता श्रीवास्तव, भउवा शुक्ला, गोलू विश्वकर्मा, नारायण पटेल, कन्हैया सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

आयोजन समिति द्वारा समस्त नगरवासियों, क्षेत्रवासियों एवं सभी समाज के श्रद्धालुओं से इस पावन कथा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने एवं कथा का रसपान करने का आग्रह किया गया है। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था एवं सामाजिक एकता का महत्वपूर्ण केंद्र बनने जा रहा है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page