शासकीय प्राथमिक शाला तिलईभाठ में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
कबीरधाम,तिलईभाठ। ग्राम पंचायत राघुपारा शासकीय प्राथमिक शाला तिलईभाठ में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वजारोहण के साथ हुई, जहाँ उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणजनों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रगान गाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के रंगों में सजे परिधानों में मंच पर प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल देशप्रेम से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए बच्चों को संविधान के महत्व, अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें लोकतंत्र, समानता और एकता का संदेश देता है, जिसे आत्मसात कर आगे बढ़ना चाहिए।
विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बच्चों को गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा अनुशासन, शिक्षा और संस्कारों के महत्व को समझाया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाई एवं प्रसाद का वितरण किया गया।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि श्रीमान सरपंच संजू जांगडे,उपसरपंच जितेन्द्र जोशी,शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष श्री सुनील दास मानिकपुरी,उपाध्यक्ष – देवन जोशी, रामू मिरी
अशवंत वैष्णव, प्रधान पाठक – रामाबतार डहरिया, शिक्षिका मधुलता यादव, पूर्व अध्यक्ष मानदास जोशी, हटिशदाम जोशी
विद्यार्थी, अभिभावक एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।




