पल्स पोलियो अभियानलोहारासहसपुर लोहारा

सहसपुर लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

सहसपुर लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

सहसपुर लोहारा। भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहसपुर लोहारा में पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। उपस्थित सभी लोगों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने की यह उपलब्धि बरकरार रह सके।

स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बताया गया कि पोलियो जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए हर बच्चे को निर्धारित समय पर पोलियो की खुराक देना अत्यंत आवश्यक है। “दो बूंद हर बार” का संदेश ही इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है।

नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष मिश्रा, उपाध्यक्ष हेमंत साहू जनपद उपाध्यक्ष अशोक पटेल अशोक पटेल वरिष्ठ कार्यकर्ता सुदेश सिंह ठाकुर दानी मिश्रा, राजेंद्र पाल पार्षद प्रतिनिधि वार्ड क्रमांक 9, यागवेंन्द्र सिंह मांडवी पार्षद वार्ड क्रमांक 7 ,दिवाकर डड़सेना पार्षद वार्ड क्रमांक 8, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र BMO डॉ .योगेश साहू, डॉ. मिश्रा जी एवं समस्त स्टाफ

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page