गांव चलो अभियान ने लहराया सफलता का परचम
सहसपुर लोहारा। कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र, जहाँ कभी नक्सली गतिविधियों की सुगबुगाहट देखी जाती थी, अब वहाँ शांति, सुरक्षा और अमन का माहौल स्थापित हो चुका है। इस सकारात्मक परिवर्तन में “गांव चलो अभियान” की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिसे भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष रूप से चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत ग्राम जुनवानी के युवा कार्यकर्ता एवं भोरमदेव किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री देवदास मनीकपुरी के नेतृत्व में ग्राम जरहा नवागांव में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं की टीम ने गांव के सभी वर्गों – बुजुर्गों, युवाओं एवं महिलाओं – से मुलाकात कर उनके हालचाल जाने और उनकी समस्याओं को सुना।
इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं को पार्टी की स्थापना, उद्देश्य, आगामी रणनीति और सेवा भावना से जन-जन तक पहुंचने की योजनाओं से अवगत कराया गया। श्री देवदास मनीकपुरी ने कार्यकर्ताओं के साथ पूरे दिन गांव में बिताया, विभिन्न समस्याओं को समझा और उन्हें हल करने का आश्वासन दिया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया, चाहे परिस्थिति हार की रही हो या जीत की। यह प्रतिबद्धता ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साझा करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने में सक्रिय योगदान दें ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आगे ले जाने के सपने को साकार किया जा सके।
इस अभियान में शामिल प्रमुख कार्यकर्ताओं में शामिल रहे:
तेजीराम साहू, पितांबर साहू, पारस साहू, ज्ञानुक राम साहू, बूथ अध्यक्ष राजकुमार धुर्वे, देवेंद्र साहू, विष्णु यादव, वीरता साहू, आत्मा साहू, रमेश साहू, बारेलाल साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता भागवत साहू, साहेब लाल धुर्वे, जीवन साहू, जगदेव साहू, सुपर राम जी, पूरन धुर्वे, लेखराम साहू, राम जी साहू समेत कई समर्पित कार्यकर्ता।
यह अभियान न केवल पार्टी के जनसंपर्क का माध्यम बना बल्कि लोगों के बीच भरोसा और विकास की भावना को और मजबूत करने का प्रयास भी किया।