भव्य रूप से मनाई गई संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती, 16 अप्रैल को निकलेगी विशाल शोभायात्रा
सहसपुर लोहारा। ब्लॉक क्षेत्र में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर समाज के लोगों द्वारा सुबह 9:00 बजे विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के महिला, पुरुष एवं युवाओं ने भाग लेकर संत शिरोमणि सेन जी महाराज के आदर्शों को याद किया।
ब्लॉक अध्यक्ष डाकेश्वर श्रीवास ने जानकारी देते हुए बताया कि जयंती के उपलक्ष्य में 16 अप्रैल, गुरुवार को एक भव्य शोभायात्रा रैली का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा बाजार चौक से प्रारंभ होकर मेन रोड होते हुए जैन मंदिर तक जाएगी और पुनः बाजार चौक में समापन होगा।
उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस दिन सभी सैलून प्रतिष्ठान एवं अन्य कार्य बंद रखकर सुबह 11:00 बजे से निकलने वाली इस भव्य शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। शोभायात्रा में समाज के बुजुर्ग, महिलाएं, युवा एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर इसे एक उत्सव के रूप में मनाएंगे।
इस आयोजन को सफल बनाने में समाज के कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनहरण श्रीवास, ब्लॉक अध्यक्ष डाकेश्वर श्रीवास, संरक्षक रामजी श्रीवास, खिलावन श्रीवास, कुरहा ब्लॉक सैलून संघ अध्यक्ष गणेश श्रीवास, संयोजक रामावतार श्रीवास, सेक्टर अध्यक्ष संतोष सेन, महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष मोना सेन, नगर सैलून संघ अध्यक्ष मनोज श्रीवास, प्रताप सेन, सेक्टर अध्यक्ष रामावतार सेन, राजू श्रीवास, कामता श्रीवास, दुलारी श्रीवास, किशुन श्रीवास, सेक्टर प्रभारी दुर्गेश श्रीवास, घनश्याम श्रीवास, विनायक श्रीवास, कवल सेन, रोशन सेन, अनिल सेन, प्रेम श्रीवास, चंद्ररेश श्रीवास, उमेश श्रीवास, मनीष श्रीवास, मुकेश श्रीवास, विक्रम श्रीवास एवं हीना श्रीवास सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समाज के लोगों ने संत शिरोमणि सेन जी महाराज के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए जयंती को एक सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक के रूप में मनाया।




