भाजपा मंडल सहसपुर लोहारा में सौरभ श्रीवास्तव बने मंडल महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
सहसपुर लोहारा — भारतीय जनता पार्टी के सहसपुर लोहारा मंडल में संगठनात्मक नियुक्तियों के अंतर्गत श्री सौरभ श्रीवास्तव को मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उनके लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पण और अथक मेहनत का परिणाम है।
सौरभ श्रीवास्तव की नियुक्ति पर उन्हें “बड़े भैया” कहकर संबोधित करने वाले शुभचिंतकों ने कहा कि उनकी मेहनत आखिरकार रंग लाई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
साथ ही मंडल के अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को भी क्षेत्रवासियों एवं पार्टीजनों ने बधाई और उज्जवल भविष्य की कामना की है। सभी ने विश्वास जताया है कि नए पदाधिकारी संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे।