सहसपुर लोहारा: जनगणना डेटा प्रविष्टि में ब्लॉक 004 ने पेश की मिसाल, जांच में कार्य पाया गया शत-प्रतिशत सटीक
सहसपुर लोहारा। जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में सुव्यवस्थित ढंग से संचालित है। इस क्रम में गणना ब्लॉक क्रमांक 004 के प्रगणक श्री सुखीराम रजक “गुरुजी” द्वारा संपन्न की गई डेटा प्रविष्टि की गुणवत्ता और सटीकता का परीक्षण उच्च अधिकारियों द्वारा किया गया।
निरीक्षण दल में शामिल श्री मनहरण तुर्केले (प्रशिक्षक), श्री अशोक बोरकर (सुपरवाइजर), श्री भगवानसिंह गौतम (लिपिक जनगणना) और श्री बोधनदास मानिकपुरी (कर्मचारी नगर पंचायत) ने रैंडम जांच की। गहन परीक्षण के पश्चात प्रगणक द्वारा दर्ज किए गए सभी आंकड़े सटीकता के मानकों पर शत-प्रतिशत सही पाए गए।
टीम ने इस त्रुटिरहित कार्य के लिए श्री रजक को बधाई दी। प्रगणक ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय चार्ज अधिकारी श्री तेजसिंह चंद्रवंशी, प्रशिक्षक द्वय श्री मनहरण तुर्केले व श्री रमेश मानिकपुरी और सुपरवाइजर श्री अशोक बोरकर के कुशल मार्गदर्शन को दिया। नगर पंचायत परिवार और सहयोगियों ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।





