BREKING NEWSकवर्धाकवर्धा पुलिसक्राइमखास ख़बरबड़ी खबरमर्डरसहसपुर लोहाराहत्या

सहसपुर लोहारा में युवक ने लगाई फांसी, खदान क्षेत्र में लटका मिला शव — इलाके में फैली सनसनी

सहसपुर लोहारा में युवक ने लगाई फांसी, खदान क्षेत्र में लटका मिला शव — इलाके में फैली सनसनी

सहसपुर लोहारा। क्षेत्र से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजू वर्मा, निवासी ग्राम बाम्हनटोला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजू वर्मा सहसपुर लोहारा स्थित वर्मा पेट्रोल पंप में कार्यरत था।

मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र का एक किसान खेत की ओर घूमने निकला हुआ था, इसी दौरान उसकी नजर लोहारा स्थित खदान क्षेत्र के पास एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके युवक पर पड़ी। यह दृश्य देखते ही किसान के होश उड़ गए और देखते ही देखते पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना तत्काल लोहारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया गया और पंचनामा कार्रवाई की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पीएम प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page