सहसपुर लोहाराकवर्धाछत्तीसगढ़मनोरंजन

द गीता गुरुकुल पब्लिक स्कूल बांधाटोला(स./लोहारा) में बसंत पंचमी तथा वार्षिक खेल उत्सव का भव्य आयोजन

द गीता गुरुकुल पब्लिक स्कूल बांधाटोला(स./लोहारा) में बसंत पंचमी तथा वार्षिक खेल उत्सव का भव्य आयोजन

सहसपुर लोहारा। द गीता गुरुकुल पब्लिक स्कूल बांधाटोला(स./लोहारा) में आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर वार्षिक खेल उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन तथा विद्यालय में वैदिक यज्ञ एवं हवन के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों द्वारा बसंत पंचमी के सांस्कृतिक एवं शैक्षिक महत्व पर प्रकाश डाला गया।

खेल उत्सव के अंतर्गत कक्षावार विद्यर्थियों के लिए दौड़,कैरम,शतरंज,बैडमिंटन और विभिन्न खेलो सहित अनेक खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साह और खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमति निहारिका चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व और टीमवर्क की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। विद्यालय के संचालक डॉ बी के चंद्राकर ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच पर बल दिया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page