Blog

झिरना पिपरिया में श्री शिव मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, रुद्राभिषेक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

झिरना पिपरिया में श्री शिव मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, रुद्राभिषेक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

झिरना पिपरिया स्थित श्री शिव मंदिर में देशहा श्रीवास समाज द्वारा बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मंदिर स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से शाम तक विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विशेष रूप से रुद्राभिषेक, पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन शामिल रहे। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष श्री राजाराम श्रीवास ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बसंत पंचमी के अवसर पर शिव मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया है और आने वाले वर्षों में भी यह परंपरा इसी तरह निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज को एकजुट रखने और धार्मिक आस्था को मजबूत करने का कार्य करता है।

जिला कोषाध्यक्ष श्री डाकेश्वर श्रीवास ने मंदिर के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भगवती राज राजेश्वरी नर्मदा मैया की पुण्य पावन कृपा से देशहा श्रीवास समाज द्वारा वर्ष 1976 में नर्मदा मैया के पावन प्रांगण में इस शिव मंदिर का निर्माण एवं स्थापना की गई थी। समय के साथ मंदिर के जीर्णोद्धार की आवश्यकता को देखते हुए वर्ष 2025 में मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य संपन्न कराया गया, जिसके पश्चात बसंत पंचमी के शुभ दिन शिव मंदिर की पुनः स्थापना की गई। तभी से प्रतिवर्ष बसंत पंचमी को मंदिर का वार्षिक स्थापना दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर जिला संरक्षक मनहरण श्रीवास, कुरहा खिलावन श्रीवास, संरक्षक राम जी श्रीवास, सुदर्शन श्रीवास, रोहित श्रीवास, उपाध्यक्ष रामकुमार श्रीवास, तिलक श्रीवास, संतोष श्रीवास, विश्वात्मा श्रीवास, मेघराज श्रीवास, सचिव लोभान श्रीवास, प्रदीप श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास, खेलूराम श्रीवास, मेलूराम श्रीवास, परसोत्तम श्रीवास, महेश श्रीवास, गजराज श्रीवास, रामानुज श्रीवास, लोभान श्रीवास, मन्नू श्रीवास, मोहन श्रीवास, सुरेंद्र श्रीवास, राजू श्रीवास सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page