Blogकवर्धाखास ख़बरछत्तीसगढ़समाचारसहसपुर लोहारा

धान खरीदी की तिथि बढ़ाने व अन्य मांगों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमिटी स.लोहारा का चक्काजाम, आवागमन प्रभावित

धान खरीदी की तिथि बढ़ाने व अन्य मांगों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमिटी स.लोहारा का चक्काजाम, आवागमन प्रभावित

सहसपुर लोहारा। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमिटी स.लोहारा द्वारा पहले गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, तत्पश्चात किसानों और आमजन से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर नगर में चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कुछ समय के लिए मुख्य मार्गों पर आवागमन प्रभावित रहा, जिससे राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

IMG 20260131 WA0015

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में धान खरीदी के टोकन की तिथि बढ़ाना, समय पर चावल वितरण सुनिश्चित करना, मनरेगा (MNREGA) के अंतर्गत लंबित कार्यों और भुगतान को शीघ्र पूरा करना तथा अन्य स्थानीय जनसमस्याओं का समाधान शामिल था। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि धान खरीदी की समय सीमा कम होने से कई किसान टोकन नहीं ले पाए हैं, जिससे उनकी उपज बेचने में कठिनाई हो रही है। साथ ही, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत चावल वितरण में आ रही दिक्कतों और मनरेगा मजदूरों के लंबित भुगतानों को लेकर भी नाराजगी जताई गई।

चक्काजाम के दौरान प्रशासन की ओर से एसडीएम शिल्पा देवांगन को ज्ञापन सौंपकार मांगो से अवगत कराया गया।

 ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपते हुए अपनी मांगों से अवगत कराया।

अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमिटी स.लोहारा अध्यक्ष सौखी साहू के नेतृत्व में अब्दुल मजीद खान (गब्बर भाई), पार्षद रोशन वैष्णव, संतोष रात्रे, चित्राखन पटेल,अनुज झारिया, विनय वैष्णव, धन्ना नागराज, चोवाराम साहू, सतीश सिंह, छबिलाल साहू, नरेश कुमार, हेमलाल साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page