कवर्धाक्राइमखास ख़बरसमाचार

मोर भुईयां फाउंडेशन द्वारा जलेश्वर महादेव घाट, डोंगरीया (जिला कबीरधाम) में भव्य स्वच्छता अभियान सम्पन्न

मोर भुईयां फाउंडेशन द्वारा जलेश्वर महादेव घाट, डोंगरीया (जिला कबीरधाम) में भव्य स्वच्छता अभियान सम्पन्न

कवर्धा। माघी पूर्णिमा मेला सम्पन्न होने के बाद जलेश्वर महादेव घाट परिसर में अत्यधिक मात्रा में फैली गंदगी तथा अव्यवस्था को देखते हुए मोर भुईयां फाउंडेशन ने आज एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। जलेश्वर महादेव घाट न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए एक आस्था का प्रमुख केंद्र है, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी यह एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर के रूप में स्थापित है। ऐसे पावन स्थल पर गंदगी का फैलना अनुचित होने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी हानिकारक है।

इसी भावना को ध्यान में रखते हुए मोर भुईयां फाउंडेशन से जुड़े 70 उत्साही युवा स्वयंसेवकों ने एकत्र होकर पूरे घाट परिसर की व्यापक सफाई की। स्वयंसेवकों ने मेला समाप्ति के बाद बिखरे प्लास्टिक, कचरा, अवशिष्ट सामग्री और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को छांटा तथा घाट परिसर को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाया।

स्वच्छता अभियान का नेतृत्व कर रहे सचिन गुप्ता ने बताया कि आज का अभियान बेहद सफल रहा। उन्होंने कहा कि युवाओं में जो उत्साह और जिम्मेदारी दिखी, वह प्रेरणादायक है। अभियान के दौरान सभी स्वयंसेवकों ने पूरी निष्ठा के साथ काम किया और कम समय में पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सचिन गुप्ता ने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल सफाई के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह समाज में सामूहिक जिम्मेदारी और स्वच्छता के महत्व का संदेश भी पहुंचाते हैं।

फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के अभियान न केवल साफ-सफाई का संदेश देते हैं, बल्कि समाज को यह भी प्रेरित करते हैं कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के बाद हम सभी मिलकर अपने परिवेश को स्वच्छ रखने में योगदान दें।

फाउंडेशन ने यह भी घोषणा की कि मोर भुईयां फाउंडेशन आने वाले समय में प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से इसी प्रकार के स्वच्छता अभियान चलाता रहेगा। संस्था का उद्देश्य केवल घाटों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।

सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक वातावरण की रक्षा, युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहना—ये सभी फाउंडेशन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। संगठन लगातार सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है और आने वाले समय में इन कार्यों को और भी व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने की योजना बना रहा है।

फाउंडेशन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे भी इन अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि जलेश्वर महादेव घाट और आसपास का पूरा क्षेत्र स्वच्छ, सुंदर और प्रेरणादायक बन सके जिसमें प्रमुख रूप से श्री सचिन गुप्ता जी ,डोंगरिया के सरपंच श्री बैजनाथ चंद्रवंशी जी ,जनपद सदस्य प्रतिनिधि तुषार चंद्रवंशी जी ,पांडातराई पार्षद श्री सुरेंद कुंभकारजी ,श्री बबन सोनीजी ,श्री रोहित साहू ji, श्री नमन गुप्ता, खडौदा कला के उपसरपंच दीपक साहू ,सागर लाहगीर ,राजकुमार पाली , मनोज गेंद्रे ,तुलसी यादव ,मानस मिश्रा कामता निर्मलकर ,पुष्पेंद ,मानचदं टंडन ,बीटू बंजारे ,राजा यादव ,सुनील बंजारे ,हिरेंद्र बघेल ,गोपी यादव ,अजय ,चमन निर्मलकर ,नितेश कुंभकार ,हर्ष गुप्ता ,शंशाक गुप्ता ,उत्कर्ष गुप्ता ,निखिल मल्हा ,लीला यादव ,कालेश्वर निर्मलकर ,गजेंद्र गुप्ता ,दुलारू साहू , संजय साहू श्रवण यादव एवं नगर पंचायत पांडातराई के सफाई कमांडो साथियों का सहयोग प्राप्त हुआ!!!

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page