कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसहसपुर लोहारा

प्रतिष्ठाश्री रजक ने फहराया नवोदय परीक्षा में सफलता का परचम, मार्गदर्शक शिक्षक चंदेल के 126 छात्र चयनित

प्रतिष्ठाश्री रजक ने फहराया नवोदय परीक्षा में सफलता का परचम, मार्गदर्शक शिक्षक चंदेल के 126 छात्र चयनित

सहसपुर लोहारा।  जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) प्रवेश परीक्षा 2026-27 के परिणामों में कवर्धा जिले के सहसपुर लोहारा की होनहार छात्रा प्रतिष्ठाश्री रजक ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। प्रतिष्ठाश्री के चयन से न केवल उनके परिवार में, बल्कि पूरे शैक्षणिक जगत में हर्ष का माहौल है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि:

प्रतिष्ठाश्री रजक स्थानीय शिक्षक श्री सुखीराम रजक (गुरुजी) एवं श्रीमती मेघा रजक की छोटी पुत्री हैं। उनकी बड़ी बहन, कु. लोकश्री रजक, पहले से ही जवाहर नवोदय विद्यालय उड़िया (कवर्धा) में अध्ययनरत हैं। अब प्रतिष्ठाश्री का चयन होने से दोनों बहनें एक ही प्रतिष्ठित संस्थान में शिक्षा प्राप्त कर परिवार का नाम गौरवान्वित करेंगी।

निशुल्क मार्गदर्शन की बड़ी सफलता:

छात्रा की इस उपलब्धि में खैरागढ़ के मार्गदर्शक शिक्षक श्री गुनाराम चंदेल (शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला-गुमानपुर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। श्री चंदेल द्वारा संचालित ‘नि:शुल्क ऑनलाइन कोचिंग’ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस वर्ष श्री चंदेल के मार्गदर्शन में कुल 126 बच्चों का चयन विभिन्न नवोदय विद्यालयों के लिए हुआ है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page