Blog

एम.एल. कंप्यूटर क्लासेस द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

एम.एल. कंप्यूटर क्लासेस द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

सहसपुर लोहारा।  होली के पावन अवसर पर ML COMPUTER CLASSES, बिरनपुर चौक, स./ लोहरा द्वारा दिनांक 02 मार्च 2026 को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री रूपेंद्र जायसवाल (अध्यक्ष कलार समाज) एवं श्री दानी मिश्रा (अध्यक्ष PM SHREE आत्मानंद स्कूल, स./ लोहरा) उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं गुलाल लगाकर किया गया।

IMG 20260304 WA0020

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री रूपेंद्र जायसवाल ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। वहीं श्री दानी मिश्रा ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन का महत्व समझाया।

कार्यक्रम संस्था प्रमुख श्री महेंद्र पटेल एवं श्री लालाराम पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। संस्था के सदस्यों कु. शांति पटेल, कु. ललिता पटेल, श्री गुलाब पटेल, श्रीमती भावना पटेल, कु. लीला मैम एवं वलेश पटेल ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, रंग-गुलाल एवं आपसी मिलन के माध्यम से सभी ने होली पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाया। अंत में संस्था प्रमुख द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page