उप निर्वाचन 2026BREKING NEWSकवर्धाबड़ी खबरसहसपुर लोहारा

उप निर्वाचन 2026: चुनावी प्राक्रिया के दौरान राजनितिक विज्ञापनों की निगरानी एमसीएमसी समिति गठित

उप निर्वाचन 2026: चुनावी प्राक्रिया के दौरान राजनितिक विज्ञापनों की निगरानी एमसीएमसी समिति गठित

कवर्धा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने नगर पालिकाओं के उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए स्वत्रंत एवं निष्पक्ष निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति एवं दत्त मूल्य समाचार विनियमन समिति का गठन किया है। जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति द्वारा चुनावी प्राक्रिया के दौरान राजनितिक विज्ञापनों की निगरानी रखी जाएगी। जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति एवं दत्त मूल्य समाचार विनियमन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी है। वहीं जिला जनसंपर्क अधिकारी को सदस्य सचिव, अनुविभागीय अधिकारी सहसपुर लोहारा और हरिभूमि के ब्यूरोचीफ श्री महेश मिश्रा को सदस्य बनाया गया हैै। यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page