कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसहसपुर लोहारा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत किसानों को मिनीकिट राहर एवं मूंग बीज का वितरण

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत किसानों को मिनीकिट राहर एवं मूंग बीज का वितरण

 

कबीरधाम। विकासखंड सहसपुर लोहारा के ग्राम दनिया खुर्द स्थित ग्राम पंचायत भवन में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत किसानों को मिनीकिट राहर एवं मूंग बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर दनिया खुर्द, राजपुर, बिरनपुर खुर्द एवं टाटीकसा सहित आसपास के गांवों के किसानों को योजना का लाभ प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य दिनेश विश्वकर्मा ने किसानों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आधुनिक खेती अपनाने का आह्वान किया।

IMG 20260710 WA0046

उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, कृषक समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, हरी खाद प्रदर्शन, रागी प्रदर्शन तथा सूक्ष्म सिंचाई योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और खेती को अधिक लाभकारी बनाना है।

 

कार्यक्रम में सरपंच पारसमणी धुर्वे, सुरेश साहू, कोमल राजपूत, किशुनदास वैष्णव, सुखऊ पटेल, रमेशु पटेल, खेमसिंह राजपूत, श्रीमती सुरेखा पटेल, कृषि विस्तार अधिकारी तिलगाम, पंचायत सचिव भूलेश्वर जसवाल, किसान मित्र खेमलाल साहू, आवास मित्र राकेश साहू सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का समापन किसानों को मिनीकिट बीज वितरित कर उन्हें खरीफ फसलों की उन्नत खेती के लिए प्रेरित करने के साथ हुआ। किसानों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे कृषि उत्पादन बढ़ाने की दिशा में उपयोगी कदम बताया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page